शराबी की शराब (दारू) पीना कैसे छुड़ाएं

शराब कैसे छुड़ाएं

कलयुग का इंसान अपनी इच्छाओं का गुलाम है | जैसे जैसे कलयुग की उम्र बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे ही बुराई अच्छाई पे भारी होती जा रही है | आज का इंसान शराब, सिगरेट, गुटके का सेवन करना स्टेटस सिंबल मानता है | इन चीज़ो का सेवन न सिर्फ शरीर पे गलत असर डालता है अपितु आपकी पारिवारिक, सामाजिक, व्यावसायिक जीवन एवं शारीरिक बीमारियाँ जैसे एसिडिटी, लिवर सिरोसिस, माइग्रेन का इलाज, पर भी बुरा असर डालती है | ये सब चीज़े जो हमने ऊपर व्यक्त की है ऐसा नहीं है के इन चीज़ो का सेवन करने वाले लोगों को पता नहीं है | बात तो ये है के शराब, सिगरेट का सेवन करने वाले भी इन चीज़ो को छोड़ना चाहते है लेकिन करें तो क्या करें, कैसे इन चीज़ो से छुटकारा पाएं |

कहते है गुरु की लाठी के बिना कोई भी लत छोड़ी नहीं जा सकती | मगर आज के समय में वो सच्चा गुरु कहा से लाए जो ये लत छुड़ा के जीवन को नई राह दे सके | चलिए कोशिश करते है इस शराब की लत से कैसे लड़ा जाएं इस लत से कैसे छुटकारा पाया जा सकें |

मैडिटेशन :-

मैडिटेशन ही एक मात्र ऐसी चीज़ है जो हमे शराब छुड़ाने में मदद कर सकती है | मैडिटेशन करने से हमारा दिमाग मजबूत होता है जिसकी मदद से हम सही और गलत की पहचान कर सकते है | मैडिटेशन आपके दिमाग को न सिर्फ मजबूत करता है अपितु आपको मानसिक तनाव से छुटकारा पाने मैं भी मदद करता है

मैडिटेशन में ध्यान लगाना इतना आसान नहीं है | शुरुवात में काफी दिक्कत आती है ध्यान करने में मगर नित अभ्यास से हम इसमें निपूर्ण हो सकते है | शुरुवात में 5 मिनट का ध्यान करें पहर धीरे धीरे समय बढ़ाए |

मैडिटेशन करते समय एकांत स्थान पे बैठ जाएं तथा आँखे बंद कर लें | फिर अपनी स्वासों पे ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें आपको लाभ अवश्य होगा | सुबह ध्यान में बैठना आसान है मगर दिक्कत रात में ध्यान करने में आती है अक्सर लोग शराब का सेवन रात में करते है | इसलिए इस लत से बाहर निकलना है तो रात में मैडिटेशन करने का प्रयास करें |

जब शराब पीने की इच्छा करती है तो हम उसे नियंत्रण नहीं कर पाते तथा शराब का सेवन कर लेते है | इसमें आपको किसी साथी की मदद की ज़रूरत पड़ेगी जो आपको शराब पीने की इच्छा को नियंत्रण करने में आपकी मदद करें, इसलिए अपने जीवन साथी, माँ बाप, या अपने किसी मित्र की सहायता लें सकते है |

जो आपको शराब पीने में रोके एवं आपको सही राह दिखाएं | बस फिर क्या है रात में ध्यान कीजिए आप अवश्य ही शराब पीना पर नियंत्रण पा सकेंगे |

पढ़े – हर्निया के उपचार

अच्छी संगत :-

अगर हमे एक अच्छा जीवन जीना है तो हमे हमेशा साधु जानो की संगती में रहना चाहिए | जिनके शुद्ध विचारों से एक अच्छे इंसान बन सके | ऐसे लोगों से क्या मित्रता रखनी जो हर परेशानी में एक ही बात बोलते है – “आजा बैठते है” | बैठने से आप मेरा मतलब समझ ही गए होंगे | तो आपसे विनम्रता है ऐसे लोगों की संगती से दूर रहे |

अगर आप चाहते है के ऐसे लोगों से आपकी मित्रता न टूटे तो आप अपने साथ साथ उन्हें भी शराब छोड़ने की प्रेरणा दे | यकीन मानिए अगर बुराई मिल जाएं तो परिणाम बुराई नहीं बल्कि अच्छा ही निकलेगा | ऐसे मित्रों से बात करें क्यों न हम साथ मिलकर इस लत से बाहर आने की कोशिश करें | देखिए एक बात का विशेष ध्यान रखिए लोग बुरे नहीं होते उनकी आदते बुरी होती है | हर कोई साफ़ सुथरी ज़िन्दगी जीना चाहता है, मगर इस कलयुग का प्रभाव ही इतना भयंकर है के हर कोई वासना मैं डूब गया है |

पढ़े – साइटिका में क्या-क्या चीज नहीं खाना चाहिए

हॉस्पिटल भ्रमण :-

आपको एक ऐसा नुस्खा बताने जा रहे है जिससे आपको शराब छोड़ने की प्रेरणा मिलेगी | दिन मैं एक बार हॉस्पिटल ज़रूर जाएं तथा किडनी एवं लिवर के रोगियों के वार्ड मैं जाने का प्रयास करें |

इनके दर्द देख कर आपको शराब छोड़ने की प्रेरणा अवश्य ही मिलेगी | जब हम हॉस्पिटल मैं भर्ती होते है तो हम ईश्वर से यही प्रार्थना करते रहते है के हमे जल्द से जल्द ठीक करने घर भेज दे | अगर हम बिना बीमार पड़ें हॉस्पिटल जाते रहे तो हम अवश्य ही दर के शराब का सेवन कम कर देंगे |

रिहेब सेंटर :-

बुहत से रिहेब सेंटर मौजूद है जो शराब छुड़ाने मैं मदद करते है | इंटरनेट मैं रिहेब सेंटर सर्च करें एवं उसमे दाखिला लें |

आशा करते है बताएं गए नुस्खे आपको अवश्य ही शराब छोड़ने में मदद करेंगे |

admin

Back to top
प्याज खाने के फायदे (Benefits of eating onion in Hindi) तिल के तेल के फायदे इन हिंदी (Sesame Oil Benefits) तुलसी खाने के फायदे (Tulsi Eating Benefits in Hindi) शहतूत फल खाने के फायदे नींबू पानी पीने के फायदे हिंदी में