पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन बढ़ाए एवं महिलाओं में प्रजनन क्षमता बढ़ाता है शतावरी

शतावर एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए अत्यधिक फायदे मंद है | इसमें मौजूत तत्व एवं गुण स्वास्थ्य को उत्तम बनाए रखने में मददगार है | आइए जानते है

शतावर खाने के फायदे –

1. हार्मोनल संतुलन बनाए रखती है

महिलाओं में हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में शतावर एक महत्वपूर्ण औषधि है | इसके सेवन से पीरियड्स (मासिक धर्म) की अनियमितता, पीसीओडी (PCOD/PCOS), और रजोनिवृत्ति (Menopause) को कम करने में मददगार है |

यदि हम पुरुषों के यौन स्वास्थ्य की बात करें, तो टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन पुरुषों के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है | शतावर का सेवन टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करता है |

2. प्रजनन क्षमता (Fertility) को बढ़ाती है

शतावर सेवन महिलाओं में प्रजनन क्षमता (Fertility) को बढ़ाता है, इसका सेवन ओवुलेशन को नियमित करने और गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ाने में सहायक होती है।

यदि पुरुषों की बात की जाए तो शतावर क्वालिटी स्पर्म काउंट की वृद्धि कर संतान उत्पत्ति की संभावना बढ़ती है।

3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है

शतावर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाती है एवं इम्यून सिस्टम मौजूद बनाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन एवं अन्य बीमारियों से बचने में सहायता मिलती है |

4. पाचन तंत्र मजबूत बनाता है

शतावर में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज (Constipation), गैस, और अपच (Indigestion) की समस्या को दूर करता है एवं शरीर में सुफुर्ति पैदा करता है |इसके सेवन से अन्य पेट सम्बन्धी रोग जैसे की पेट की सूजन एवं अल्सर जैसी समस्या को ठीक करने में कारगर है | शतावर के प्रोबिओटिक गुणों के कारण ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे आंतें स्वस्थ रहती हैं।

5. मानसिक तनाव एवं डिप्रेशन ठीक करता है

शतावर में एंटी-डिप्रेसेंट गुण होते हैं, जिसके सेवन से मस्तिष्क शांत होता है एवं नींद अच्छी आती है | इसमें पाए जाने वाला एंटी-डिप्रेसेंट गुण मानसिक तनाव दूर कर चिंता एवं डिप्रेशन को ठीक करता है |

6. ब्लड शुगर (Diabetes) नियंत्रित करें

शतावर में मौजूद सैपोनिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होते हैं। जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है |

7. हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए

हृदय रोग का मुख्य कारण कोलेस्ट्रॉल की वृद्धि माना गया है | शतावर का उपयोग कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है एवं हृदय धमनियों को साफ करता है | यह ब्लड प्रेशर को संतुलित करता है, जिससे हृदय रोग जैसी समस्याओं को कम करता है |

8. त्वचा निखारे एवं बालों को मजबूत बनाए –

शतावर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिनस प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, जो झुर्रियों को कम कर त्वचा को जवां बनाता है | यदि आपके बाल अधिक मात्रा में टूटते है उस स्तिथि में शतावर का उपयोग बालों को मजबूत बनाता है एवं इसकी ग्रोथ बढ़ाता है |

शतावर का सेवन कैसे करें?

1. शतावर पाउडर (Shatavari Powder)

कैसे लें?

1-2 चम्मच पाउडर को दूध या गुनगुने पानी के साथ रोजाना लें। इसे शहद या घी के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

2. शतावर कैप्सूल या टैबलेट

कैसे लें?

डॉक्टर की सलाह के अनुसार दिन में 1-2 बार लें।

3. शतावर चूर्ण से बना काढ़ा (Shatavari Kadha)

कैसे बनाएं?

1 चम्मच शतावर पाउडर को 1 गिलास पानी में उबालें।
इसे हल्का गुनगुना होने पर शहद मिलाकर पी सकते हैं।

4. शतावर दूध (Shatavari Milk)

कैसे बनाएं?

  • 1 चम्मच शतावर पाउडर को गुनगुने दूध में मिलाएं और सोने से पहले पिएं।
  • यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता और पुरुषों की यौन शक्ति को बढ़ाने में सहायक होता है।

शतावर के सेवन में सावधानियां

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें।
  • मधुमेह और ब्लड प्रेशर के मरीजों को भी पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
  • अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में दर्द या लूज मोशन हो सकते हैं।

 

admin

Back to top
प्याज खाने के फायदे (Benefits of eating onion in Hindi) तिल के तेल के फायदे इन हिंदी (Sesame Oil Benefits) तुलसी खाने के फायदे (Tulsi Eating Benefits in Hindi) शहतूत फल खाने के फायदे नींबू पानी पीने के फायदे हिंदी में